Categories: बलिया

बलिया- औषधि निरीक्षक ने 2 दुकानों से लिये 6 दवाओं के सैंपल, गंदगी मिलने पर दुकानदार को फटकारा

बलिया में औषधि विभाग लगातार एक्टिव नजर आ रहा है। जहां निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल ने दवाओं के रखरखाव, लाइसेंस और अन्य कागजातों की जांच आदि को लेकर गुरुवार को रसड़ा के मेडिकल की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 2 दुकानों से विभिन्न दवाओं के 6 सैंपल लिए गये। एक दुकान में गंदगी मिलने पर दुकानदार को फटकार लगाई और सफाई के निर्देश भी दिये।

औषधि निरीक्षक शुक्ल ने बालाजी मेडिकल एजेंसी, श्रीनाथ मेडिकल एजेंसी से विभिन्न 6 दवाओं के नमूने लिये। इसके अलावा संगीता मेडिकल स्टोर, श्रीनाथ बाबा मेडिकल एजेंसी और शिवा मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान संगीता मेडिकल स्टोर पर गंदगी मिलने पर संबंधित दुकानदार को फटकार लगाई और सफाई रखने के निर्देश दिए।

औषधि निरीक्षक सिधेश्वर शुक्ल ने कहा कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के लाइसेंस दुकानों पर प्रदर्शित करें जिससे आसानी से देखा जा सके। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ लिपिक रवि शंकर पाण्डेय भी मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago