बलिया के डा. ओपी पाण्डेय को राष्ट्रपति अपने हाथों से करेंगे सम्मानित, टॉप 10 में चयन

बलिया डेस्क : बलिया वालों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है. दरअसल खबर यह है कि समाजसेवा के क्षेत्र में शानदार काम करने के लिए गड़हांचल इलाके के ग्राम पंचायत फिरोजपुर के लड्डूपुर के निवासी डॉ. ओमप्रकाश पांडेय को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे.

डॉ. ओमप्रकाश पांडेय को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. उन्हें 24 सितंबर को अवार्ड से नवाज़ा जाएगा. बता दें कि राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले टॉप टेन में से डॉ. ओमप्रकाश पांडेय का चयन छठे नंबर पर हुआ है. फिलहाल डॉ. ओमप्रकाश पांडेय बीआईटी मेसरा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सहायक प्रोफेसर हैं. इसके अलावा वह एनएसएस में कार्यक्रम के अधिकारी भी हैं.

डॉ. ओमप्रकाश पांडेय बलिया के एक बेहद सधाहरण परिवार में हुए. उनकी शुरूआती पढ़ाई भी गाँव के ही प्राइमरी स्कूल में हुई. वहीँ माध्यमिक शिक्षा शिक्षा उन्होंने संत रामराज गोस्वामी दौलतपुर से हासिल की और इसके बाद उन्होंने बेंगलुरू यूनिवर्सिटी का रुख किया जहाँ से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पूरी की. बाद इसके उन्होंने इंजीनियरिग में मास्टर की डिग्री मोती लाल नेहरू इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी से हासिल की और फिर बी आई टी मेसरा से पीएचडी किया.

लोगों की ज़रुरत को पूरा करना और सेवा करना ही वह सबसे बड़े मानव सेवा मानते हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने मेसरा गांव को गोद भी लिया हुआ है. इस गाँव के बच्चों को वह मुफ्त में तालीम देते हैं. इसके अलावा यहाँ वह पौधरोपण करने के साथ सरकार की जनवादी और लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को सोचना देते हैं और जागरूक करते हैं. साथ ही साथ मुफ्त इलाज, रक्तदान शिविर और तमाम काम वहां करते रहते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago