बलिया में BJP की नीतियों के खिलाफ सपाइयों का हल्लाबोल !

बलिया डेस्क : भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को प्रदेशभर में तहसील स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

बलिया में भी सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नारद राय भी मौजूद रहे। इस दौरान सपाइयों ने सदर तहसील पर उपज़िलाधिकारी के ज़रिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। सपाईयों के प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग नेता अपने समर्थकों के साथ नजर आये।

कुछ लोग जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के साथ तो कुछ लोग पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त के साथ नजर आये। वहीं, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, पूर्व विधायक मंजू सिंह के साथ भी कार्यकर्ता नजर आये।

बिल्थरारोड- सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गोरख पासवान व मदन राय के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रेलवे प्रांगण से गगन•ोदी नारा लगाते हुए बिल्थरारोड तहसील पर पहुंचकर राज्यपाल को सम्बोधित 18 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम संत कुमार को सौंपा। कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

किसान विरोधी विल संसद में लाकर मनमाने ढंग से पास कर लिया गया। इसकी लड़ाई हम लगातार जारी रखेंगे।  ब्लाक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, मतलूब अख्तर, आनन्द यादव, प्रमोद यादव, अमरजीत यादव, राजनाथ यादव, इरफान अहमद, भीम  प्रसाद, सुनिल पासवान, ध्रुव यादव, रुद्र प्रताप यादव, प्रधान सतीश यादव, पूर्व प्रधान जनार्दन यादव आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago