बलिया के सरकारी दफ़्तरों पर करोड़ों का बिल बकाया, कट सकता है कनेक्शन

बलिया डेस्क : बलिया के तमाम सरकारी कार्यालयों पर बिजली का करोडो का बिल बकाया है जिसे वसूलना अब बिजली विभाग के लिए बड़ी चुनौती है. खबर के मुताबिक, बलिया के सरकारी कार्यालयों पर 15 करोड़ 27 लाख रुपया बकाया है. ऐसे में अब एक्शन में आया है बिजली विभाग और कनेक्शन काटने का काम किया जा रहा है. बिजली विभाग की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है.

इसके तहत विभाग के कर्मचारी जिले भर में घूम रहे हैं और बकाया वालों का कनेक्शन काटने के साथ ही जल्द से जल्द बिल जमा करने को बोल रहे हैं. इसके अलावा सरकारी विभागों को भी बिजली विभाग नोटिस देकर जल्द से जल्द बकाया बिल का भुगतान करने का दबाव बना रहा है. हालाँकि अलग अलग विभाग के अधिकारी बिजली बिल का भुगतान करने में आना कानी कर रहे हैं.

बता दें कि सिर्फ जिला मुख्यालय स्थित तमाम दफ्तरों पर 2 करोड़ सात लाख इकहत्तर हज़ार बकाया है. हालाँकि सीएमओ आफिस और पुलिस आफिस ने अभी हाल ही में बिजली विभाग के बकाया बिल का भुगतान कर दिया है. इसके जानकारी एक्सईएन दिनेश कुमार ने दी है.

वहीँ जिले के शिक्षा विभाग पर करीब 11 करोड़ रूपये का बिल बकाया है. हालाँकि अब बिजली विभाग की तरफ से तमाम दफ्तरों को कनेक्शन काटे जा रहे हैं. बता दें कि डीएम आवास पर 43 हज़ार, मॉडल तहसील पर तीन लाख तीस हज़ार, कलक्ट्रेट पर 2 लाख अस्सी हज़ार, विकास भवन पर 82 लाख, विवि पर 10 लाख और इस तरह तमाम बड़े छोटे सरकारी दफ्तरों पर बिल बकाया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago