Categories: बलिया

बलियाः गाजीपुर सिटी से यूसुफपुर रेल खंड पर दोहरीकरण का काम शुरु, 3 ट्रेनों का डायवर्जन

वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी-शहबाजकुली-यूसुफपुर रेल खंड पर दोहरीकरण के काम के क्रम में प्री-नॉन इंटरलॉक और पुराने कोटा संख्या- 203A & 201A को बदलने का काम किया जाना है। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रेल मार्ग को ब्लॉक किया जाना है। जिसके चलते 3 ट्रेनों का डायवर्जन किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा से चलने वाली 05135 छपरा – औड़िहार डेमू सवारी गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग फेफना – गाजीपुर सिटी – औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना – मऊ – औड़िहार होकर चलाई जाएगी।

इसके अलावा  लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रवाना होने वाली 11061लोकमान्य तिलक टर्मिनल – जयनगर पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार – गाजीपुर सिटी – फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार – मऊ – फेफना होकर चलाई जाएगी।आनंद विहार टर्मिनस से रवाना होने वाली 22428 आनंद विहार टर्मिनस – बलिया भृगु एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार – गाजीपुर सिटी – फेफना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार – मऊ – फेफना होकर चलाई जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago