बलिया डेस्क : ज़मीन के फर्जी बैनामा केस में अब बांसडीह तहसील के दस्तावेज लेखक विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की तीन ने उन्हें मैरीटार चौराहे से गिरफ्तार किया है. यह मामला गुरुवार का है. बता दें कि यह मामला एक साल पुराना है, जिसमे अभी गिरफ्तारी हुई है.
वहीँ इसकी खबर सामने आते ही इस मामले से जुड़े बाकी के आरोपी और रजिस्ट्रार कार्यालय में हडकंप मच गया है. इस मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार को अपने साथ मिलकर कुछ लोगों ने बांसडीह नगर के अधिवक्ता सुभाष पाण्डेय की ज़मीन अपने नाम करा ली थी.
उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में तत्कालीन रजिस्ट्रार समेत कुल छ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि इन लोगों के खिलाफ फजींवाड़े का केस ददर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि दस्तावेज लेखक विश्वनाथ सिंह ने तहसील में सांठगाँठ करके ज़मीन की रजिस्ट्री कराई थी. पुलिस का कहना है कि इस मामले के बाकी के आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…