बलिया डेस्क : योगी सरकार की तरफ से प्रदेश में पांच साल की संविदा नौकरी के प्रस्ताव पर खुद बीजेपी विधायक ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं . बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पांच साल तक संविदा पर नौकरी देने संबंधी सदन में प्रस्ताव लाए जाने को लेकर अपना विरोध जताया है.
उन्होंने कहा कि संविदा प्रकरण यदि सदन में उठाया गया तो मैं अपना पक्ष रखूंगा कि संविदा किसी भी दृष्टि से प्रसंगिक नहीं है. विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि ये प्रसंगिक नहीं है कि कोई शिक्षक बीटीसी, बीएड, टीजीटी और टीईटी निकाले, परीक्षा पास करे, फिर पांच साल बाद दोबारा परीक्षा दे. बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कोई भी विचारधारा और सिद्धांत पहले अपने ऊपर लागू होना चाहिए.
मैं तो यह भी कहूंगा कि तब तो विधायकों और सांसदों की योग्यता का भी टेस्ट होना चाहिए. मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा है कि ”मैं बिल्कुल स्पष्ट कर रहा हूं कि अगर संविदा प्रकरण सदन में उठाया गया तो मैं बिल्कुल समाज का हितैषी होने के नाते उस पक्ष को रखूंगा कि संविदा किसी भी दृष्टि से प्रासंगिक नहीं है.
गौरतलब है की पुरे प्रदेश में विपक्षी पार्टियों के साथ साथ छात्र संगठन भी इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं.
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…