बलिया डेस्क : कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चाय-पकौड़े का स्टॉल लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया साथ ही पुरे जिले में अलग अलग तरह से अपना विरोध जताया। वहीँ प्रदेश में पांच साल की संविदा नौकरी के प्रस्ताव को लेकर भी कई जगह प्रदर्शन किये गए ।
रसड़ा में नौजवानों ने अपनी आवाज़ बुलंद की और इस काले क़ानून के ख़िलाफ़ मोर्चा निकाला और इसे वापस लेने की माँग की।
इसी क्रम में बलिया कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकश पाण्डेय ने भी कड़ा विरोध जताया है. एक विडियो जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की छात्र विरोधी, नौजवान विरोधी सरकार ने काला अध्यादेश लाने का प्रयास किया है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।
सरकार की संविदा पर नौकरी जैसा काला कानून युवा विरोधी होने के साथ साथ जन विरोधी भी है. हम सरकार को बताना चाहते हैं आप जिस काले कानून को नौजवानों के लिए ला रहे हैं यही नौजवान आप की सरकार उखाड़ फेकने का काम करेंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…