बलिया डेस्क : अभी हाल ही में यूपी पीसीएस का रिज़ल्ट आया जिसमे बलिया के नौजवानों ने शानदार प्रदर्शन किया. इस बीच बलिया की एक और बेटी ने कमाल कर दिखाया है और जिले का नाम रौशन किया है. खबर यह है कि सिकन्दरपुर क्षेत्र के बालूपुर की रहने वालीं अर्पिता श्रीवास्तव का इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिग पर्सनल सेलेक्शन मुम्बई में शोध सहयोगी के तौर पर चयन हो गया है.
अर्पिता के पिता का नाम है कृष्ण कुमार श्रीवास्तव राजन लाल. आपको बता दें कि अर्पिता ने अपनी मेहनत की बदौलत बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है. अर्पिता का जहाँ चयन हुआ है, इसके पूरे देश में महज़ पांच सीट ही थी. और अर्पिता ने इसमें सफलता हासिल कर ली है.
जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे इलाके के लोग ख़ुशी से झूम उठे. अर्पिता के घर वालों को उन पर नाज़ है. ज़ाहिर सी बात है कि पूरे भारत में सिर्फ पांच सीट में से एक हासिल कर लेना कोई छोटी बात नहीं है. लेकिन अर्पिता ने यह साबित कर दिया कि दिल में लगन और कुछ कर गुजरने का ज़ज्बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है.
बता दें कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं. वहीँ इनके पिया कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सिवान कला इंटर कालेज में टीचर थे. हालाँकि वह इसी साल रिटायर हुए हैं. वहीँ अर्पिता के भाई का नाम है अभिषेक श्रीवास्तव जोकि लखनऊ में नौकरी करते हैं. अर्पिता की एक बहन हैं जिनका नाम है अंकिता. इनकी शादी हो चुकी है.
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…