Categories: बलिया

बलिया में अब नदारद नहीं रह पाएंगे डॉक्टर्स और स्वास्थकर्मी, इस ऐप से रखी जाएगी नज़र !

बलिया। यूपी में लापरवाह डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी रोकने सख्त कदम उठाया है। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को अब कम से कम दो घंटे अस्पताल में गुजारने ही पड़ेंगे। मानव संपदा उपस्थिति पोर्टल पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों की हाजिरी दर्ज होनी शुरू हो गई है। एप में तैनाती स्थल पर पहुंचकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

यहीं नहीं, लोकेशन के हिसाब से दो घंटे बाद ही हाजिरी मानी जाएगी। बीच में अस्पताल छोड़ने पर लोकेशन बदली तो गैरहाजिर हो जाएंगे। अब इसी एप से उपस्थिति हर दिन दर्ज करानी होगी। जो इसमें गड़बड़ी करेगा, उसकी जानकारी जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश के कंट्रोल रूम तक सीधे हो जाएगी। डिप्टी सीएम ने पूरे प्रदेश में निरीक्षण के बाद गायब रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर रोक लगाने इसकी शुरुआत की है।

जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के अलावा 9 सीएचसी और 16 पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों को शामिल किया है। शुक्रवार से पोर्टल ने कार्य करना भी शुरू कर दिया है। एप को सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन में अपलोड करा दिया है लेकिन कुछ तकनीकी खामियां आ रही है, जिन्हें दूर करने का प्रयास जारी है। यह एप तैनाती स्थल से सिर्फ 500 मीटर की दूरी तक ही काम करेगा। ऐसे में कोई चिकित्सक घर बैठे उपस्थिति दर्ज करना चाहे तो संभव नहीं।इस एप के लांच किए जाने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कतें आपातकालीन ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों की सामने आ रही हैं क्योंकि आपातकालीन ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों को अगले दिन अवकाश मिलता है। ऐसे में इनकी उपस्थिति कैसे दर्ज होगी, इस संबंध में शासन स्तर से निर्देश भी मांगे गए हैं।

सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों को मानव संपदा उपस्थिति पोर्टल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए सभी अधीक्षकों, चिकित्सकों, कर्मचारियों से सूची मांगी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago