बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र में कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नसीरपुर मठ गांव में NH-31 के पास भैरव बाबा मंदिर के पास खाली मकान के अंदर कुएं में शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकालते हुए अपने कब्जे में ले लिया।
सूचना मिलते ही सीओ सदर अशोक कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। ग्रामीण ने शव की शिनाख्त जितेंद्र राजभर निवासी चकिया, गाजीपुर के रूप में की। बताया जाता है कि जितेंद्र का ननिहाल कोटवा नारायणपुर निवासी बालकिशन राजभर के यहां है।
जानकारी के अनुसार, नसीरपुर मठ गांव में भैरव बाबा के मंदिर के पास आबादी वाले इलाके में एक मकान में कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा तो शव उतराता दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला शव पूरी तरह से सड़ गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त होने के बाद पोस्टमॉर्टम को भेजा।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…