बलिया के नगरा-बिल्थरारोड मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में घायल चिकित्सक की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक चटाईपार थाना मधुबन निवासी बच्चों के डॉक्टर श्रीकांत यादव नगरा में रहते थे। शनिवार के दिन वे तुर्तीपार सरयू तट पर किसी परिचित के अंत्येष्टि में शामिल होकर अपनी कार से वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि पोल टूट कर कार के अगले हिस्से पर गिर गया। इससे चालक के बगल में बैठे चिकित्सक बुरी तरह घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें पीएचसी नगरा पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बलिया के लिये रेफर कर दिया था।
परिजन उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर चले गये थे। जहां उनके ब्रेन का ऑपरेशन हुआ लेकिन सोमदार रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार जहां उनके ब्रेन का ऑपरेशन किया गया। उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक के निधन पर नगरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…