यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में बलिया से हुए पेपर लीक मामले में प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। नगरा पुलिस ने पांच अभियुक्तों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को जेल भेज दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई से शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि दो दिन बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई बदमाशों को संदेश है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की कोशिश न करें। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 के यूपी बोर्ड के दौरान पेपर लिक करने के आरोपी अवधराज पांडेय निवासी पांडेयपुर, प्रबन्धक निर्भय नारायण सिंह, शिक्षक अविनाश गुप्ता ,राजू प्रजापति व आनंद उर्फ मुलायम निवासी कलवारी के उपर छानबीन करने के उपरांत गैंगेस्टर की कार्यवाही की है। इसमें पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कहा जा रहा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा से दो दिन पहले ही पुलिस एक दर्जन से अधिक शिक्षा माफियाओं को रडार पर रखकर उनकी कुंडली खंगाल रही है। इससे शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा है। अधिकतर विद्यालय से जुड़े शिक्षक और प्रबन्धक अपनी मोबाइल बन्द कर भूमिगत हो गए हैं ।
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…