बलिया में मरीजों की सुविधा के लिए जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम मशीन लगाई जाएगी। जिन केंद्रों पर मशीने लगेंगी उनमें हनुमानगंज, दुबहड़, नरही, गड़वार, चिलकहर, मनियर, पंदह और बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा के विस्तार के लिए सीएचसी और पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या ज्यादा है और उसके सापेक्ष चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी की कमी है, उनका चयन पहले हुआ है। वहां विधायक निधि से हेल्थ एटीएम मशीन लगाई जाएंगी।अभी इस विषय पर बातचीत चल रही है। अप्रैल के बाद मई माह तक यह मशीनें लग जाएंगी।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। अभी आठ चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर विधायक निधि से हेल्थ एटीएम लगाने की प्रक्रिया चल रही है। मशीन से 40 तरह की जांच होगी, जो पांच मिनट में मिलेगी। मरीज जांच रिपोर्ट को टेली मेडीसिन कंसल्टेंट को भेजकर परामर्श ले सकते हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…