Categories: बलिया

बलियाः विद्युत पोल से टकराई कार, हादसे में चिकित्सक की मौत

बलिया के नगरा-बिल्थरारोड मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में घायल चिकित्सक की देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक चटाईपार थाना मधुबन निवासी बच्चों के डॉक्टर श्रीकांत यादव नगरा में रहते थे। शनिवार के दिन वे तुर्तीपार सरयू तट पर किसी परिचित के अंत्येष्टि में शामिल होकर अपनी कार से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि पोल टूट कर कार के अगले हिस्से पर गिर गया। इससे चालक के बगल में बैठे चिकित्सक बुरी तरह घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें पीएचसी नगरा पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बलिया के लिये रेफर कर दिया था।

परिजन उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर चले गये थे। जहां उनके ब्रेन का ऑपरेशन हुआ लेकिन सोमदार रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार जहां उनके ब्रेन का ऑपरेशन किया गया। उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सक के निधन पर नगरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago