बलिया डीएम का तबदाला, महिला IAS को जिले की कमान, जानें कौन है अदिति सिंह?

बलिया डेस्क : यूपी सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इस लिस्ट में बलिया के डीएम का भी नाम शामिल है. अब आईएएस अदिति सिंह का बलिया का नया डीएम बनाया गया है.

आपको बता दें कि इससे पहले अदिति सिंह हापुड़ जिले की डीएम थीं. अब उन्हें बलिया की ज़िम्मेदारी दी गयी है. अदिति सिंह 2009 बैच की आईएएस हैं और मूल रूप से वह यूपी के बस्ती जिले की रहने वाली हैं.

अदिति सिंह ने बतौर आईएएस 12 अप्रैल 2012 को लखनऊ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पहला चार्ज संभाला. इसके बाद सीडीओ लखनऊ रहीं. 2 फरवरी 2013 को अदिति सिंह को पहली बार पीलीभीत का डीएम बनाया गया.

इसके बाद रायबरेली की डीएम रहीं, कुछ वक्त विशेष सचिव रहने के बाद जुलाई 2014 में अदिति सिंह को सुल्तानपुर डीएम का चार्ज मिला. 24 जनवरी 2017 को अदिति सिंह डीएम की पोस्ट संभालने के लिए उन्नाव पहुंचीं थी.

हालांकि, उन्नाव में वो सिर्फ 25 अक्टूबर तक ही रह पाईं. यानी एक साल भी पूरा नहीं किया. वहीँ उन्नावं में रेप पीड़िता की शिकायत दरकिनार करने, मामले को दबाने जैसे आरोपों में दोषी पाया गया था. फिलहाल, हापुड़ डीएम की जिम्मेदारी संभाल रही अदिति सिंह को बलिया की कमान दी गई है. बता दें की IAS अदिति सिंह के पिता धनन्जय प्रताप सिंह (डी.पी. सिंह) 1991-92 मे बलिया के कमिश्नर भी रह चुके हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago