Ballia- डीएम, एसपी के साथ 1031 फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाया कोरोना का टीका

बलिया डेस्क : बलिया में कोविड वैक्सिनेशन के दूसरे चरण का टीकाकरण बृहस्पतिवार को किया गया। जिसमें जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, एसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ डॉ विपिन जैन, एसडीएम सदर राजेश यादव सहित कुल 1031 लाभार्थियों को कोविड-19 की वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई । अब इन सभी को अगली डोज 16 मार्च को दी जाएगी।

बता दें की इससे पहले गुरुवार की शाम करीब 5 बजे डीएम, सीडीओ व एसडीएम जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे। वहां रजिस्टर में अपना-अपना नाम नोट कराया और वैक्सीनेशन कार्ड बनवाया। इसके बाद दूसरी मंजिल पर गए और जरूरी औपचारिकताएं करते हुए एएनएम अर्चना राय से टीका लगवाया। सीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा।

बता दें कि इस चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स, पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका, राजस्व कर्मी, नगर पंचायत कर्मियों का टीकाकरण हो रहा है। दूसरे चरण में फ़्रंटलाइन वर्कर्स व तीसरे चरण में 50 से अधिक उम्र या किस गम्भीर रोग से पीड़ित का टीकाकरण होना है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके मिश्रा, सीएमएस डॉ बीपी सिंह, डॉ मिथिलेश सिंह समेत अस्पताल के स्टाफ मौजूद थे।

सुरक्षित रहने को जरूर लगवाएं टीका

वैक्सीन लगाने के बाद करीब आधे घंटे तक जिलाधिकारी वहीं अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर ही रुके रहे। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका लगाकर काफी सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए इस वैक्सीन को जरूर लगवाएं और टीकाकरण अभियान का लाभ लें।

परिवार के लिए सुरक्षा कवच है वैक्सीन

वैक्सीन लगवाने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए सीडीओ विपिन कुमार जैन ने कहा कि कोविड की वैक्सीन लगवाकर काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। सामान्य रूप से लोगों के मन मे आशंका है कि यह सुरक्षित है या नहीं। इसको स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। कहीं से भी इसमें असुरक्षा नहीं है, बल्कि यह परिवार के लिए सुरक्षा का कवच है। जनपदवासियों से अपी ल है कि जब भी आपका नंबर आए, वैक्सीन को जरूर लगवा लें। वहीँ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों तथा आम जनता से टीकाकरण की अपील की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago