बलिया की पहली महिला डीएम : माता-पिता रह चुके हैं IAS, उन्नाव रेप कांड में CBI रिपोर्ट में आया था नाम

बलिया डेस्क : यूपी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने कई आईएएस अधिकारीयों का तबादला किया है. बलिया के डीएम का भी ट्रांसफर कर दिया गया है और उनकी जगह अदिति सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है. दिलचस्प बात यह है कि अदिति सिंह बलिया की पहली महिला डीएम हैं. इससे पहले वह हापुड़ की डीएम थी.

अदिति सिंह मूल रूप से यूपी के बस्ती जिले की रहने वाली हैं. उनकी माता और पिता दोनों आईएएस अधिकारी रह चुके हैं. हालाँकि पिता अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन अदिति सिंह ने हमेशा अपने अभिभावकों को अपना रोल मॉडल माना है. अदिति सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद एमए और एमफिल भी किया.

2009 में उन्होंने सिविल सर्विस का एग्जाम पास किया और अच्छी रैंक मिलने की वजह से उन्हें अपन होम स्टेट का काडर मिला.
वहीँ अदिति सिंह का नाम उन्नाव रेप कांड के बाद सामने आया था और उन पर आरोप लगा कि उन्होंने रेप पीडिता की शिकायत नहीं सुनी लेकिन अब इस मामले में उन्हें राज्य सरकार ने क्लीन चिट दे दी है.

अदिति सिंह के खिलाफ सीबीआई ने रिपोर्ट दी थी लेकिन सरकार ने इसे बेबुनियाद बताते हुए उनके खिलाफ कोई भी एक्शन लेने से इनकार कर दिया. बहरहाल वैसे बलिया में पहली बार किसी महिला अधिकारी डीएम की कुर्सी पर होगी इसके पहले किसी महिला को अभी तक डीएम की कमान नहीं मिली. जिले में अदिति सिंह का नाम आने से महिलाओं के अंदर खुशी की लहर है और उनसे लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago