बलिया DM की सख्ती, इस मामले में लापरवाही बरतने वाले 6 अधिकारियों पर कार्यवाही!

बलिया: सरकारी कामों में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी अदिति सिंह अक्सर सख्ती बरतती नज़र आती है। हाल ही में आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम अदिति सिंह ने जनपद के 6 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। उनकी इस कार्यवाही से अन्य अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।जिन 6 अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई हैं। उसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा तन्मय कक्कड़, डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव, विद्युत वितरण प्रथम, तृतीय और चतुर्थ के अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी के यहां ‘सी’ श्रेणी के आवेदन काफी मात्रा में लम्बित थे, जिसकी वजह से जनपद की रैंक प्रभावित हुई। इसके अलावा अन्य जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनके यहां भी ‘सी’ श्रेणी के काफी आवेदन आ रहे हैं।

इनमें काफी ऐसे आवेदन हैं, जिनमें शिकायत के निस्तारण से असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं ने दोबारा शिकायत की है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर और भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए पूरी जिम्मेदारी से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago