Categories: बलिया

दलालों के दलदल में धंस गया है बलिया का आरटीओ ऑफिस!

बलिया का जिला परिवहन कार्यालय पूरी तरह दलालों का अड्डा बन चुका है। जिला परिवहन कार्यालय में दलालों की तूती बोलती है। उनसे संपर्क किए बगैर जिला परिवहन कार्यालय की कोई भी फाइल टस से मस नहीं होती है। दलालों का धौंस इतना है कि जिला परिवहन कार्यालय में बाबुओं के बगल में ही इनकी कुर्सी लगने लगी है। इन सब में आला अधिकारियों की भी मिलीभगत है। स्थिति इतनी खराब है कि जिला परिवहन कार्यालय में आने वाला कोई भी व्यक्ति इनसे बच नहीं पाएगा।हर आवेदक को समय पर काम कराने के लिए दलालों से संपर्क करना ही पड़ता है। आरटीओ कार्यालय में हर काम का दाम तय हो चुका है। दलालों के जरिए लोगों के काम जल्दी हो जाते हैं। बदले में उन्हें चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। दो पहिया लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सरकारी फीस है 350 रुपए। लेकिन दलालों के मार्फत यही काम 1200-1500 रुपए तक में पूरा होता है। लाइट ड्राइविंग लाइसेंस की सरकारी फीस है 1000, लेकिन दलाली के चलते यह बढकर 1800-2000 तक हो जाता है।

परमानेंट हेवी लाइसेंस की सरकारी फीस 1000 रुपए हैं। हालांकि काम जल्दी हो जाए इसके लिए एजेंट को 4000-4500 रुपए तक देने पड़ते हैं। टेंपो फिटनेस की सरकारी फीस ऐसे तो 600 रुपए हैं लेकिन दलालों का रेट 1400 है। कार्यालय में दलालों की घुसपैठ इतनी गहरी है कि जिस दिन कोई बाबू छुट्टी पर होता है तो उसकी जिम्मेदारी दलाल ही निभाते हैं। जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की काम बाबू देखते हैं। लेकिन दफ्तर में कोई और देखता  हैं।गाड़ी फिटनेस दफ्तर में दलालों की जमात तैनात है। यह सारा खेल आला अधिकारियों के नाक के नीचे चल रहा है। सवाल है कि आखिर हर स्थिति से वाकिफ होते हुए भी अनदेखी क्यों कर रहे हैं? फायदा चाहे जिसका भी हो रहा हो लेकिन नुकसान आम लोगों का ही हो रहा है। दलालों की चक्की में जनता बुरी तरह पिस रही है। हालांकि इसकी परवाह किसी को भी नहीं है।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago