Categories: बलिया

बलिया डीएम का एक्शन, 10 अभियुक्तों को छह माह के लिए किया जिला बदर

बलियाः जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने गुण्डा एक्ट अधिनियम के तहत दस लोगों को छह महीने के लिए जिला बदर किया है। वहीं छह लोगों पर इस अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिए जारी कारण नोटिस वापसी की कार्यवाही की है।

जिलाधिकारी ने जिन लोगों को जिला बदर किया है उनमें गोलू पासवान निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा, संगम यादव निवासी बिलारी थाना सुखपुरा, अखिलेश गुप्ता निवासी बाटा गली बेल्थरारोड, कृष्णा सोनी निवासी चितबड़ागांव कस्बा, राकेश सिंह निवासी हल्दी बगीचा टोला, बलवंत निवासी ताड़ीबड़ागांव थाना नगरा, बांसडीह रोड थाने के टकरसन निवासी वीरेंद्र वर्मा, शिवजी वर्मा, मोहन वर्मा व सर्वेश वर्मा शामिल हैं।

वहीं धनन्जय सिंह उर्फ पिंटू निवासी सरदहीं थाना खेजुरी, पवन यादव निवासी भटवलिया थाना रेवती, चन्द्रजीत प्रजापति व राजकुमार प्रजापति निवासी भुजैनी थाना भीमपुरा, पंकज सिंह निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली बलिया, धर्मवीर सिंह निवासी नवकापुर बढ़वलिया थाना चितबड़ागांव के खिलाफ जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने का निर्णय जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago