बलियाः एक तरफ उचित मात्रा में खाद न मिलने से किसान परेशान हैं तो दूसरी तरफ धान की ब्रिकी न होने से किसानों की मुसीबत और बढ़ गई है। इसी से नाराज किसानों ने बुधवार को रसड़ा नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा किया।
किसानों ने नारेबाजी करते हुए धान खरीदी शुरु करने की मांग की। बता दें कि रसड़ा के नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीदी में अधिकारियों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। धान खरीदी समय से नहीं की जा रही। जिससे परेशान किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ केंद्र पर हंगामा शुरु कर दिया।
किसानों के प्रदर्शन की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह खरीदी केंद्र पर पहुंचे। किसानों से बातचीत की। उन्होंने मोबाइल फोन से कमिश्नर, डीएम व एसडीएम से धान खरीद शुरू नहीं होने की शिकायत की। किसानों को आक्रोश और विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम दीपशिक्षा सिंह ने तुरंत ही क्रय केंद्र के संबंधित अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाते हुए धान क्रय करने की प्रक्रिया को शुरू कराया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…