Categories: बलिया

बलिया DM की स्वास्थ्य अधिकारियों को नसीहत, ईमानदारी से करें अपना काम

बलिया डीएम अदिति सिंह जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर समय समय पर समीक्षा करती हैं। इसी बीच बुधवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान डीएम को स्वास्थ्य विभाग की अधिकांश योजनाओं में खराब स्थिति मिली। जिस पर उन्होंने सीएमओ तन्वय तक्कड़ व कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में अनुपस्थित रहे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जो मनमानी से छुट्टी चले गए हैं उनको नोटिस जारी करने का आदेश दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के जो अधिकारी-कर्मचारी अच्छा कार्य कर रहे है उनका सहयोग करने का आदेश सीएमओ को दिया।

एमओआईसी के स्थानांतरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी और जिन जगहों पर उनका हस्तांतरण बिना वजह कर दिया गया है उन्हें वापस बुलाने के लिए सीएमओ को आदेश दिया। जिन एमओआईसी का कार्य ठीक नहीं है उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले को अपनी मर्जी से ना चलाएं।अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें और बेवजह के अहंकार से बचे। डीपीसीएम नरही के बैठक में उपस्थित न रहने पर उन्हें तत्काल बैठक में आने के लिए आदेश दिया।

कोविड टीकाकरण के लिए उन्होंने गांवो को चिन्हित करने के लिए कहा जिससे कि वैक्सीनेशन अच्छे से हो सके ।समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने पाया की बांसडीह, नरही, रेवती और दूबहर की स्थिति वैक्सीनेशन में सबसे खराब है।उन्होंने कहा कि जिन गांव में वैक्सीनेशन ठीक से नहीं हुआ है उनकी सूची बना ली जाए और यह चिन्हित कर लिया जाए कि कितने लोगों को वैक्सीन का पहला डोज और कितने लोग को वैक्सीन का दूसरा डोज लग चुका है।

‘दस्तक अभियान’ में बलिया का स्थान औसत से भी नीचे है। इस संबंध में उन्होंने सीएमओ को आदेश दिया कि यह अभियान अच्छे से चलाया जाए ।अस्पतालों में गठित कोल्डचैन के संबंध में भी जिलाधिकारी ने शिकायत पाई।वेस्ट मैनेजमेंट को ठीक कराने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर संबंधित एजेंसी ठीक से काम नहीं कर रही है तो उसे हटा दिया जाए।
ॉजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से आशाओं और एएनएम का भुगतान बेवजह न रोकने को कहा ।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी आशाओं और एएनएम के साथ अच्छा व्यवहार करें ।उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में दवाओं की किसी भी प्रकार से कमी ना होने पाए। आशाओं को ठीक से ट्रेनिंग देने को कहा और कहा कि आशाओं और एएनएम को पर्याप्त उपकरण दिए जाए जिससे कि वह घर घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सके। इस बैठक में जिलाधिकारी के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी तन्मय कक्कड़ के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago