Categories: बलिया

“खेलेगा बलिया तो जीतेगा यूपी”, जिले में होगी खेल प्रतियोगिता, जानिए तारीख?

उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में होने वाले इस खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन ग्राम स्तर से लकर जिला स्तर तक किया जाएगा। इसी के तहत बलिया जनपद में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने वाला है। इसमें दौड़, खो-खो, कब्बडी, वॉलीबॉल और कुश्ती जैसे खेल शामिल होंगे। प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामिण इलाकों में छिपे हुए प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और आगे बढ़ाना है।

बलिया में संसदीय खेल प्रतिस्पर्धा के आयोजन को लेकर बुधवार यानी आज जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो बनारस खेलो’ की ही तर्ज पर बलिया में भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर और जिला स्तर पर होगी। इसमें दौड़ से लेकर कुश्ती तक जैसे खेलों को शामिल किया जाएगा। इन खेलों से ग्रामिण प्रतिभा को आगे आने का मौका मिलेगा।”

जिले में यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर 17 नवंबर से 22 नवंबर तक। न्याय पंचायत स्तर पर 24 नवंबर से 25 नवंबर तक। ब्लॉक स्तर पर 27 नवंबर से 28 नवंबर तक। अंत में जनपद स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगा।

बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि इसमें युवा मोर्चा के लोगों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने खेलेगा बलिया तो जीतेगा यूपी का नारा देते हुए इस खेल प्रतियोगिता को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्ट्रेट सभागार में बलिया सदर के विधायक और ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के केंद्रीय प्रोजेक्ट के रूप में खेल को प्रोत्साहन दिया जाज रहा है। प्रधानमंत्री की सोच है कि जो भी बच्चा गांव में जिस भी खेल में माहिर हो उसकी प्रतिभा को सामने लाया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार में युवा कल्याण राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए गांव में खेल ग्राउंड और जिम का कार्य पहले से चल रहा है। जो भी ग्राम समाज की जमीन खाली पड़ी हो उसे खेल के मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago