Categories: बलिया

बलियाः लड़कियों से छेड़खानी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र से खबर जहां गंगा पार नौरंगा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। हवाई फायरिंग और मारपीट की घटना में कुल चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है वहीं पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।

बता दें कि नौरंगा गांव के प्राथनिक विद्यालय परिसर में हरेराम ब्रह्मचारी के जयंती पर यज्ञ चल रहा है। मंगलवार को भंडारा था। इसमें ग्रामीण जुटे थे। इस आयोजन में भुआल छपरा के कुछ लड़के भी पहुंचे थे और उन्होंने गांव की लड़कियों से छेड़खानी की। जैसे ही जानकारी नौरंगा के युवकों को लगी तो उन्होंने छेड़खानी करने वाले युवकों की पिटाई कर दी। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।

इसी बीच बुधवार सुबह नौरंगा गांव के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर का भतीजा ब्रजेश ठाकुर 22 फेंकू ब्रह्म बाबा गैस एजेंसी पर सिलिंडर भरवाने गया। जहां पहले से मौजूद भुआल छपरा के लड़कों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद घायल युवक ने फोनकर अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया।

लेकिन युवकों के आने के बाद भुआल छपरो के युवक उन पर टूट पड़े और खदेड़ते हुए नौरंगा गांव के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर के दरवाजे पर पहुंच गए और हवाई फायरिंग की। जिसमें जिसमें एक पक्ष के सोनू ठाकुर (25) तथा शशिप्रकाश (30) तथा दूसरे पक्ष के रघुनाथ ठाकुर 24 घायल हो गए। राहत की बात यह है कि गोली से कोई घायल नहीं हुआ। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। बैरिया थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि हवाई फायरिंग या मारपीट का मामला यूपी के बैरिया का नहीं है। बल्कि बिहार के करनमानपुर शाहपुर का है, जहां पीड़ितों द्वारा तहरीर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago