बदमाशों पर सख्ती बरत रही बलिया DM, तीन अभियुक्तों को किया जिला बदर

बलिया में अपराधियों की अब खैर नहीं। एक तरफ जिले के एसपी अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह बदमाशों पर सख्ती बरत रही है। हाल ही में उन्होंने बड़ी कार्यवाही करते हुए गुंडा एक्ट के तहत तीन अभियुक्तों को जिला बदर कर दिया है।

इन अभियुक्तों के नाम धर्मेंद्र वर्मा निवासी संवरा थाना रसड़ा, सोनू गुप्ता व पवन गुप्ता निवासी बगीचा टोला, थाना हल्दी हैं। जिन्हें जिला बदर करने का आदेश दिया है। वहीं, तीन अभियुक्तों रेखहां थाना रसड़ा निवासी दिलीप चौहान, दीपू चौहान व नागेंद्र चौहान पर से गुंडा एक्ट की नोटिस वापस लेने की कार्यवाही की है।

इसके अलावा जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने आर्म्स एक्ट के तहत विनय प्रताप सिंह निवासी पोखरा थाना हल्दी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है, जबकि सुरेश तिवारी निवासी सीताकुंड थाना हल्दी का नोटिस वापस, यानी शस्त्र लाइसेंस बहाल कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट के सख्त रवैए को देखते हुए खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago