बलिया। जिला अधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन भी परियोजनाओं का निर्माण जनपद में हो रहा है। वह गुणवत्तापूर्ण और समय पर हो।
डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं में विद्युत संयोजन का काम अधूरा है वह जल्द पूरा हो। नहीं तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी। साथी ही उन्होंने उप्र पुलिस आवास निगम, यूपी RNMS के कार्यों की जांच कराने और सम्बन्धित के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए। अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय को जांच आख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा।
सभी विभागों की समीक्षा करते हुए विभागों के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि जनपद की रैंकिंग प्रदेश में अच्छी हो सके। कुछ विभागों की प्रगति अच्छी नहीं होने पर जिलाधिकारी ने उन्हें कड़े निर्देश देते हुए कहा कि यदि वह अपने कार्यों में सुधार नहीं लाते हैं तो उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जाए।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त जो भी अनुपस्थित रहे उनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश CDO प्रवीण वर्मा को दिया। वहीं बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियन्ता और जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…