बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। वे जिले के अलग-अलग विभागों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इंदिरा मार्केट स्थित सेल टैक्स विभाग में औचक छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी सकपका गए। पूरे विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ संलिप्त दलालों की सूची मांगी। संयोग अच्छा रहा है कि निरीक्षण के दौरान कोई भी दलाल या संलिप्त अधिकारी व कर्मचारी पकड़ में नहीं आया। निरीक्षण के समय टैक्स के अधिवक्ताओं ने सेल टैक्स के अधिकारियों के प्रति रोष जताते हुए अनर्गल रूप से टैक्स लगाने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त रवैये के बाद प्रत्येक कार्यालय में संलिप्त अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही दलालों की छापेमारी कर धड़पकड़ की जा रही है। इसके तहत यूपी बिहार के नरही थाना अंतर्गत भरौली गोलंबर पर 24 जुलाई की रात एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया एवं डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने छापेमारी कर अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। वहीं 25 जुलाई को मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के साथ एआरटीओ कार्यालय पर छापेमारी की थी। जिसमें तीन से चार दलालों को हिरासत में लिया था।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सेल टैक्स विभाग में औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ कौन-कौन दलाल संलिप्त है और कौन-कौन अधिकारी व स्टेनो दलालों के संपर्क में है उसकी सूची मांगी है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…