Categories: बलिया

बलिया में करेंट की चपेट में आने से झुलसा लाइनमैन, एसएसओ की लापरवाही से हुआ हादसा

बलिया के सुखपुरा क्षेत्र स्थित बैसवार पर तैनात लाइनमैन करेंट की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। लाइनमैन बुधवार सुबह बहादुरपुर (माधोपुर) में हाईटेंशन तार और इंसुलेटर की मरम्मत कर रहा था, इसी दौरान ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सुधार कार्य के दौरान ही विभाग के एक कर्मचारी ने बिजली सप्लाई कर दी। इसकी चपेट में आकर लाइनमैन गम्भीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा, साथी कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

बता दें कि लाइनमैन का नाम मनोज यादव है, जो बजहां का निवासी है। वो अपने थाना बांसडीहरोड के माधोपुर में हाईटेंशन तार व इंसुलेटर की मरम्मत कर रहा था, तभी अचानक उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ (सब स्टेशन आपरेटर) ने विद्युत सप्लाई चालू कर दी। जिससे मनोज तेज आवाज के झटके के साथ गम्भीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान उसके शरीर से धुआं निकलता रहा था। वहां मौजूद विद्युतकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल गये, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना में एसएसओ की लापरवाही से साथी लाइनमैन की जान जोखिम में देख साथी विद्युतकर्मी काफी आक्रोश में थे और अधिकारियों से संबंधित एसएसओ की सेवा समाप्ति के साथ उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago