बलिया में पत्नी पर अश्लील कमेंट करने से रोकने पर बदमाशों ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि ग्राम विहराहरपुर थाना नगरा की रहने वाली कुसुम देवी अपने पति को आम देने पुल पर गई थी।
तभी अनजीत वर्मा औऱ राजू सिंह वहां आ गए और कुसुम देवी को देखकर अश्लील कमेंट करने लगे। दोनों ने गाड़ी का हॉर्न भी बजाया। इस बात का कुसुम देवी के पति पंकज गोंड ने विरोध किया। इस पर आरोपी आगबबूला हो गए और उन्होंने पंकज गोंड, धन्नू गोंड को जमीन पर पटककर बेरहमी से पिटाई की।
कुसुम देवी ने इस घटना का वीडियो बनाना चाहा, लेकिन अनजीत वर्मा और राजू सिंह ने उनका मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया और कुसुम के बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने लिखित पत्र के जरिए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…