Categories: बलिया

बलिया डीएम ने सेल टैक्स विभाग में की छापेमारी, सकपका गए कर्मचारी

बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। वे जिले के अलग-अलग विभागों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इंदिरा मार्केट स्थित सेल टैक्स विभाग में औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अधिकारी-कर्मचारी सकपका गए। पूरे विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ संलिप्त दलालों की सूची मांगी। संयोग अच्छा रहा है कि निरीक्षण के दौरान कोई भी दलाल या संलिप्त अधिकारी व कर्मचारी पकड़ में नहीं आया। निरीक्षण के समय टैक्स के अधिवक्ताओं ने सेल टैक्स के अधिकारियों के प्रति रोष जताते हुए अनर्गल रूप से टैक्स लगाने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त रवैये के बाद प्रत्येक कार्यालय में संलिप्त अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ही दलालों की छापेमारी कर धड़पकड़ की जा रही है। इसके तहत यूपी बिहार के नरही थाना अंतर्गत भरौली गोलंबर पर 24 जुलाई की रात एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया एवं डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने छापेमारी कर अवैध वसूली का भंडाफोड़ किया था। वहीं 25 जुलाई को मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के साथ एआरटीओ कार्यालय पर छापेमारी की थी। जिसमें तीन से चार दलालों को हिरासत में लिया था।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सेल टैक्स विभाग में औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ कौन-कौन दलाल संलिप्त है और कौन-कौन अधिकारी व स्टेनो दलालों के संपर्क में है उसकी सूची मांगी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago