बलिया डीएम ने इस ब्लाक में गबन की धनराशि वसूलने का दिया आदेश

बलिया: विकास खंड पंदह के सहुलाई में जांच के दौरान धन की अनियमितता साबित होने के बाद जिला मजिस्ट्रेट सौम्या अग्रवाल ने रिकवरी का आदेश दिया है। उन्होंने तत्कालीन ग्राम प्रधान देवेंद्र चौहान, तत्कालीन सचिव मृत्युंजय राय व तकनीकी सहायक वीरेंद्र यादव से बराबर-बराबर धनराशि की वसूली 15 दिन के अंदर करने को कहा है। ग्राम पंचायत के मनोज कुमार श्रीवास्तव व ईश्वरचन्द तिवारी आदि ने जुलाई, 2019 में ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों में की गयी अनियमितता की शिकायत नोटरी शपथ पत्र पर देकर की थी।

तब तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच कराई गई थी। इसके बाद अन्तिम जांच इसी वर्ष अप्रैल में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से कराई गई। जांच में 9,932 रुपये की वित्तीय अनियमितता/गबन किया जाना पाया गया है। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट सौम्या अग्रवाल ने तीनों से इस धनराशि की वसूली करने का आदेश जारी किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago