बलिया डीएम ने 5 क्रय केंद्र प्रभारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश, ये है वजह !

बलिया डेस्क :  धान क्रय केंद्रों पर खरीद में लापरवाही पर जिलाधिकारी का रूख एकदम सख्त है। उन्होंने शुक्रवार को पांच क्रय केंद्र प्रभारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। मंगलवार को चले जांच अभियान में पीसीएफ के ये सभी क्रय केंद्र मिले थे।

जिलाधिकारी ने पीसीएफ प्रबंधक को पत्र लिख कहा है कि तीन दिन के भीतर एफआईआर दर्ज कर अवगत कराया जाए। चेताया है कि धान खरीद शासन की उच्च प्राथमिकता में है, लिहाजा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही होगी तो कड़ी कार्रवाई तय है।

मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले के विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा संचालित क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को अभियान चलाकर विभिन्न अधिकारियों से इसकी जांच कराई।

जांच में साधन सहकारी समिति नुरपुर, साधन सहकारी समिति शाहपुर, साधन सहकारी समिति, चेरूईया, साधन सहकारी समिति, विसुकिया व धान क्रय केंद्र एफपीसी चौरा कथरिया बंद मिले। इसकी रिपोर्ट मिलते ही जिलाधिकारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को पत्र लिख इन पांचों क्रय केंद्रों के प्रभारियों खिलाफ तीन दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कराकर अवगत कराने का आदेश दिया है।

जिला खरीद अधिकारी एडीएम व जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भी खरीद पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने साफ कहा है कि खरीद में कहीं भी लापरवाही सामने आए तो प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराया जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago