बांसडीह डेस्क : एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य के साथ तहसील में गुरुवार को सहतवार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दुर्व्यवहार किया। एसडीएम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें की एसडीएम अपने चैम्बर में आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली निवासी लल्लन सिंह गांव की समस्या को लेकर पंहुचे तथा एसडीएम से वाद-विवाद करने लगे।
एसडीएम ने बताया कि लल्लन सिंह ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। एसडीएम की सूचना पर तहसील पंहुचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह व एसआई अजय यादव ने लल्लन सिंह को गिरफतार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही तहसील में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं व आम लोगों की भारी भीड़ एसडीएम चैम्बर व बाहर जुट गई।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पंहुचे अधिवक्ताओं ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में किसी के साथ दुर्व्यवहार अमर्यादित है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…