बलिया- योगी सरकार ने बेल्थरा रोड को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया !

बलिया डेस्क :  बेल्थरा रोड को औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त मानते हुए शासन द्वारा इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया गया है। शासन की इस घोषणा के बाद यहा के लोगों में ख़ुशी की लहर है। लोगों का मानना है कि अब यहां विकास की रफ्तार तेज़ी से बढ़ेगी।

शासन की इस घोषणा की जानकारी बेल्थरा रोड से विधायक धनंजय कनौजिया ने फेसबुक पोस्ट के जरिये दी। उन्होंने बताया कि ये ख़ुशखबरी उन्हें उत्तर प्रदश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से चर्चा के दौरान मिली। उन्होंने बेल्थरा रोड को औद्योगिक निवेश क्षेत्र घोषित

किए जाने के लिए सतीश महाना का शुक्रिया अदा किया। कनौजिया ने कहा, “बेल्थरा रोड विधानसभा को औद्योगिक निवेश क्षेत्र घोषित करने के लिए माननीय मंत्री जी को कोटि-कोटि वंदन। एक अभिभावक की तरह आपका स्नेह सदैव बना रहता है, ये मेरा सौभाग्य है। पूरे विधानसभा कि जनता जनार्दन की तरफ से भी कोटि कोटि वंदन”।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सूबे में औद्योगीकरण पर पूरी तरह से ज़ोर दे रही है। सरकार का दावा है कि 2017 के बाद से प्रदेश के हालात बदले हैं और यहां बाहर की इंडस्ट्री निवेश करना चाहती हैं।  बीते कल ही एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद औद्योगीकरण का नया दौर शुरू हुआ है।

इसके बाद लोगों में भरोसा आया कि उत्तर प्रदेश में जाएंगे तो सुविधाओं के साथ सुरक्षा मिलेगी। यह पहले नहीं होता था क्योंकि इंडस्ट्री को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई।
सतीश महाना ने कहा कि आज उन्हें इस बात का गर्व है कि प्रदेश में औद्योगीकरण को प्रथमिकता मिलती है। प्रगति के नाते से इंडस्ट्री आज प्रदेश की बैक-बोन है और नौजवानों को रोजगार देने के लिए सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago