तय समय में नहीं पूरा हुआ पीपा पुल का निर्माण, पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से ज़बरदस्ती करवाया था काम शुरू!

सिकंदरपुर डेस्क : उत्तर प्रदेश और बिहार को जोडऩे वाला खरीद दरौली पीपा पुल का निर्माण कार्य अब तक शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार इस पर पुल का निर्माण वर्ष 2004 में तत्कालीन विधायक मोहम्मद रिजवी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से जबरदस्ती कराया गया था।

जिससे इस इलाके के लोगों में काफी खुशी व्याप्त हुई थी। बावजूद इसके विभाग की लापरवाही के कारण इस वर्ष भी काफी दिनों बाद भी समय से चालू नही हो पाया है।
सरकार का निर्देश है कि पीपे के पुल को नियमानुसार माह अक्टूबर के मध्य तक चालू हो जाना चाहिए, लेकिन अभी तक खरीद गांव के सामने घाघरा नदी पर पीपा पुल का निर्माण नहीं हो सका है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

समाजसेवी कृष्ण कुमार यादव उर्फ बूढ़ा यादव ने कहा कि लगन का महीना होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। अगर 20 दिसंबर तक पीपा पुल बनकर तैयार नहीं हुआ तो इसके लिये आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिये धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

पुल न होने के कारण लोगों को बिहार जाने के लिए 60 से 80 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ती है। इस बाबत जब बलिया खबर द्वारा लोक निर्माण विभाग के एई क्षितिज प्रताप जायसवाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि काफी कार्य को पूर्ण करा लिया गया है एक सप्ताह के अंदर पीपा पर लोगों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago