बलिया- जनसुनवाई के दौरान डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

बलिया: संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में हुआ। जिलाधिकारी एसपी शाही ने सदर तहसील में जनता की शिकायतों को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए।

कुछ शिकायती पत्रों के तत्काल समाधान के लिए उन्होंने मौके से ही जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर मौका मुआयना के लिए भेजा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सालिक राम निवासी जगदीशपुर ने वरासत लंबित रहने की शिकायत करते हुए कहा कि इसके लिए पिछले छह महीने से लेखपाल महीप सिंह दौड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, अविवादित वरासत के हर मामलों के निस्तारण के लिए 15 दिनों का एक विशेष अभियान चलाया गया, बावजूद इसके लंबित रहना आपत्तिजनक है। ऐसे में लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वरासत रजिस्टर की जांच भी का लेने को कहा।

जनसमस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से जुड़ी समस्याओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता से कार्यवाही करें। कोशिश करें कि जितना जल्द हो सके, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो जाए। उन्होंने कहा कि अब निस्तारण की समीक्षा होगी और जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही मिलेगी, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस के शिकायतों के समाधान की भी समीक्षा की। जिन विभाग से जुड़ी शिकायत लंबित थी, उनको कड़ी चेतावनी दी गई कि जल्द से जल्द गुणवत्तापरक निस्तारण करा दें। जनसुनवाई के दौरान चौरा में सार्वजनिक कुंवा को पाटने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिया कि नरहीं थाना पुलिस के सहयोग से इसे तत्काल रोकवाएँ और जरूरत के हिसाब से कार्रवाई भी करें।

पटखौली गांव में शिक्षामित्र और कोटेदार का दायित्व एक ही व्यक्ति के पास कभी होने की शिकायत पर डीएसओ व बीएसए को उचित कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा। राशन, पेंशन, अवैध कब्जे आदि से जुड़े मामले भी आए, जिनको सम्बन्धित अधिकारी को सौंपते हुए निपटाने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, तहसीलदार गुलाब चंद्रा, नायब तहसीलदार जया सिंह, सीओ जगवीर सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago