Categories: Uncategorized

बलिया गोलीकांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, की ये मांग !

बैरिया डेस्क : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देशन व प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह की अगुवाई में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दुर्जनपुर काण्ड में मृत जय प्रकाश पाल के  परिवार से मिलने पंहुचा ।

प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय, वह कम है। प्रदेश में दलित, पिछड़े व कमजोर वर्ग पर हर जगह अत्याचार हो रहे है। दुर्जनपुर की घटना उसी कड़ी का हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी आपको न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ेगी।

विज्ञापन

घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस महासचिव ने पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के संरक्षण में घटनाएं हो रही है। मुझे ताज्जुब हो रहा है कि जहां हजारो की भीड़ है, वहां केवल 12 सिपाहियों की ड्यूटी लगाना कही से उचित नही था। दुकान आवंटन में अपने चहेते समूह को दुकान आवंटन कराने के लिए दबाव बनाने की बात कही से उचित नही है।

मुझे प्रियंका गांधी ने स्थित समझने के लिए भेजा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। मुख्यमंत्री के इशारे पर प्रदेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही है, वह रामराज्य के दावे की पोल खोलने के लिए काफी है।दुर्जनपुर की घटना उतर प्रदेश के कानून ब्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए काफी है।

मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस घटना में राजनीतिक संरक्षण देने वाले नेता के ऊपर 120 बी का मुकदमा दर्ज किया जाय। इस अवसर पर मनोज यादव, इमरान खान, प्रेम नारायण सिंह पाल, ओमप्रकाश पांडेय, रामकुमार पाल, अरुण प्रकाश सिंह, संदीप पाल, नवीन बघेल, हीरालाल पाल, राजेश पाल, सीबी पाल, जय प्रकाश तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago