Categories: बलिया

बलिया डीएम ने किया इकवारी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, गुणवत्ताहीन कार्य पर जताई नाराजगी

बलिया जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इकवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मानक विहीन निर्माण होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने की बात कही।

बता दें कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री के अलावा बिजली के तारों को भी देखा, जो कि अच्छी क्वालिटी के नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अधिशासी अभियंता बृजेश पाठक को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान दें, मैं एक हफ्ते बाद दोबारा निरीक्षण करने आऊंगा। साथ ही निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर ही पूरी करने के निर्देश दिए।

करीब 1 करोड़ 30 लाख की लागत से इकवारी स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके जरिए लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास है। वहीं निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा और पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर भी उपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी ने बाउंड्री का कार्य पूरा ना होने पर अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द उसे पूरा कराने का निर्देश दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago