Categories: बलिया

बलिया DM ने सोनाडीह मंदिर के सौंदर्यीकरण का किया निरीक्षण, कहा- जल्द हों सभी व्यवस्था

बलिया। सीयर विकासखंड की ग्राम पंचायत सोनाडीह में बने भागेश्वरी देवी मंदिर परिसर का जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के लिए आश्रय स्थल, पूजा स्थल और सड़क के निर्माण का काम देखा। बता दें इससे पहले भी जिलाधिकारी इस मंदिर में आ चुकी है तब उन्होंने मंदिर के जर्जर हो चुके भवनों का अग्रवाल जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया था।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड को निर्देश दिया कि जल्द ही यहां महिलाओं के लिए पिंक शौचालय और पुरुषों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की जाए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाने और लोगों को बैठने के लिए शेड की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि मंदिर में साफ सफाई की व्यवस्था की जाए, आगमी दिनों में लगने वाले मेले के समय सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

वहीं जिलाधिकारी ने मंदिर के प्रांगण में पौधारोपण किया और कहा कि हमें अपनी संस्कृति के साथ पर्यावरण को भी बचाए रखना है। जिलाधिकारी के बाद सीडीओ प्रवीण वर्मा ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी दीपशिखा सिंह, सीडीओ प्रवीण वर्मा के अलावा ग्राम पंचायत के सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago