Categories: बलिया

बलिया- मातम में बदलीं खुशियां, 2 लोगों को बचाने में डूबा युवक, तलाश जारी

बलिया में कुछ ही देर में खुशियां मातम में बदल गईं। चैनछपरा घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार के दौरान हादसा हो गया। जहां एक 18 वर्षीय युवक गंगा नदी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस मल्लाहों और अन्य लोगों की मदद से तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि गांव के दो लोगों को बचाते वक्त हादसा हुआ। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

जानकारी के मुताबिक सोनवानी गांव निवासी संजय गुप्ता के बेटे के मुंडन संस्कार में परिवार के लोग समेत कई ग्रामीण महिलाएं चैनछपरा घाट पर गईं थीं। इसमें टिंकू प्रजापति (18) पुत्र स्व. लक्ष्मण प्रजापति भी शामिल था। गांव का मुनन खरवार (25) पुत्र हरिमोहन खरवार व संदीप यादव (10) पुत्र मनजी यादव के साथ चैनछपरा स्थित गंगा घाट पर स्नान कर रहा था।

जहां संदीप और मुनन अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए टिंकू गंगा में कूद गया। संदीप और मुनन को किसी तरह से बचा लिया गया लेकिन टिंकू का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही परिजन भी घाट पर पहुंच गए। गंगा घाट पर रुदन-चीत्कार मच गया। टिंकू 5 भाइयों में चौथे नंबर का है। मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ मौजूद हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago