बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में आज राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और कहा कि राशन वितरण के सम्बन्ध में जारी रोस्टर का पूरी तरह अनुपालन हो। दुकान तक राशन पहुंचाने की प्रक्रिया की कड़ी निगरानी हो। दुकानों पर सत्यापन की कार्यवाही भी हो। डीएसओ रामजतन यादव ने बताया कि हर माह की 11 तारीख से वितरण शुरू होकर 20 तक वितरण कर लिया जाता है। एप्लीकेशन के जरिए उठान व दुकानों पर प्राप्ति पर ऑनलाईन निगरानी रखी जाती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम व ब्लॉक स्तर पर भी गठित सतर्कता समिति की बैठक समय-समय पर कराई जाती रहे। एफसीआई गोदाम से फोर्टीफाइड चावल ही आए, यह सुनिश्चित किया जाए। एमडीएम खाद्यान्न में बच्चों को दिये जाने वाले खाद्यान्न मानक की जानकारी ली। कहा कि हर तीन माह पर बिल प्रस्तुत किया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र के जरिए वितरण होने वाले पोषाहार पर भी लगातार निगरानी रखें।
इसके साथ ही डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिया कि सीडीपीओ के अलावा खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर इसका सत्यापन कराएं। एमडीएम खाद्यान्न सम्बन्धी बजट आने के बाद एक महीने बाद भी भुगतान नहीं होने पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई। कहा कि बजट का सदुपयोग समय से करें। अब पत्रावली चलाने में या अनावश्यक किसी विलम्ब पर जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि उचित दर की निलम्बित दुकानों के सम्बन्ध में जो भी कार्यवाही करनी है, हप्ते दिन में कर लिया जाए। रिक्त दुकानों के आवंटन के लिए भी प्रक्रिया तेजी से की जाए। उन्होंने फिर दोहराया कि राशन वितरण पारदर्शी तरीके से हो। इसमें किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…