Categories: बलिया

बलिया डीएम ने किसानों को वितरित की रेंगर मशीन, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बलिया में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जिला उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने किसानों को रेंगर मशीन वितरित की साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि उन्नत कृषक बनना है तो कृषि अच्छी तरीके से किया जाए, जिले में बिंदी उद्योग और ओडीपी उद्योग बनाने की अपेक्षा की गई है जिसमें बलिया का चना सत्तू मसहूर उधोग है। उसी तरह उद्योग के क्षेत्र में बलिया पांचवा स्थान पर स्थापित है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसानों को योजना के अंतर्गत फलों की खेती, सब्जियों की कार्बनिक खेती, औषधीय पौधों की खेती केले की खेती, मशरूम की खेती पर मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 144 किसानों का रजिस्टेशन हो चुका है जिसमें 139 किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में एक छोटा उद्योग स्थापित किया जाए, ताकि किसान उसका लाभ ले सके। लघु उद्योग क्षेत्र में किसानों को आगे बढ़ने की जरूरत है। उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही समस्त किसानों को निर्देश दिया कि पराग डेयरी में किसानों का जो बकाया धनराशि है वह एक माह के अंदर मिल जाएगी।

दूध उत्पादन क्षेत्र में अच्छा कार्य करें, ताकि उसका अच्छा लाभ मिल सके। साथ ही लाभान्वित किसानों को रेंगर मशीन का भी वितरण किया। इस कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, उप निदेशक आजमगढ़, प्रबन्धक जिला आग्रणी बैंक, जिला उद्यान अधिकारी सीतल प्रसाद वर्मा एवं ग्रामीण क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago