Categories: बलिया

बलिया डीएम ने किया कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण, गैरहाजिर मिली वार्डेन समेत 2 शिक्षिकाएं

बलिया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार लगातार अलग-अलग कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में डीएम मंगलवार को दुबहड़ ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय, बसारिकपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।

डीएम के औचक निरीक्षण की खबर लगते ही पूरे विद्यालय में हड़कंप मच गया। डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। इस दौरान वार्डेन सहित दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान लेखाकार से छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम सहित अन्य अभिलेख मांगा तो लेखाकार नहीं दिखा पायी। कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि दो वर्ष पहले यहां पोस्टिंग हुई, सभी रिकार्ड घर पर है।

इस पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाई के संकेत दिये। उन्होंने क्लासरूम में जाकर छात्राओं से बातचीत कर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा। रसोईघर में जाकर छात्राओं को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। बच्चों से भी पूछकर गुणवत्ता का सत्यापन किया। चेतावनी दी कि बच्चों को खाना ध्यानपूर्वक व अच्छी गुणवत्ता का ही भोजन दिया जाना चाहिए। शिकायत मिली तो कडी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के बाद मिली कमियों को दूर करने के लिए बीएसए मनीष कुमार सिंह को निर्देशित किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago