सिकंदरपुर- डीएम की युवाओं से अपील, कहा- गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी

आपसी सौहार्द्र व शांति-व्यवस्था की अपील करने के लिए सिकंदरपुर  बैठक में गुरुवार को यहां पहुंचे जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सहारा लिया। अटलजी द्वारा लाहौर में दिए गए भाषण का जिक्र किया। कहा कि उन्होंने तब कहा था ‘कल आए थे आज जा रहे हैं, यही दुनिया का दस्तूर है, आज जो हम कर रहे हैं वो इतिहास है लेकिन हम अपने भूगोल को नहीं बदल सकते, इसलिए पड़ोसियों के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण के साथ रहें।’ इस भाषण के जरिए डीएम ने कस्बे में महावीरी झंडा जुलूस को सौहार्द्रपूर्ण माहौल में निकालने की अपील की।.

डीएम ने खासकर युवाओं का आह्वान किया कि धर्म के प्रति आस्था रखते हुए ही त्योहार को मनाएं। बुजुर्गों से अपील की कि नौजवानों को उचित मार्गदर्शन देकर शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने पर जोर दें।.

कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। पिछले साल की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस साल यदि किसी ने छोटी सी भी गड़बड़ी करने की कोशिश किसी की तो बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के कार्रवाई होगी। अपील की कि ऐसा प्रयास हो कि इसकी जरूरत ही नहीं आए।.

एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने कहा कि सब मिलकर उत्सवों को आपसी प्रेम से मनाएं। हिदायत भी दी कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस अपने तरीके से अपना काम भी करेगी।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago