बलिया डीएम की अपील, 31 जुलाई तक जरूर करा लें फसल का बीमा

बलिया – वर्तमान खरीफ मौसम में अधिकांश जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा की स्थिति में फसल की उपज कम होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने किसानों को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 जुलाई तक अपनी फसल का बीमा अनिवार्य रूप से करा लें।

उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से ग्राम पंचायत में अधिकांश क्षेत्र में फसलों की बुआई नहीं हो पाने की स्थिति में फसल बीमा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा फसल के बीच में ही अगर प्रतिकूल मौसम के कारण संभावित उपज में 50% से अधिक की क्षति होती है तो भी बीमा कवरेज मान्य होगा।

प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने इस पर विशेष जोर दिया है, ताकि नुकसान की स्थिति में किसानों को कुछ हद तक राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा कराने के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि है। ऋण लेने वाले किसानों की फसल का बीमा तो संबंधित बैंक शाखा द्वारा ही कर दिया जाता है। लेकिन गैर ऋणी कृषक अपनी इच्छा अनुसार पास की बैंक शाखा, जन सुविधा केंद्र, बीमा कंपनी के एजेंट या सीधे फसल बीमा पोर्टल पर फसलों का बीमा करा सकते हैं।

प्रदेश में सामान्य से काफी कम वर्षा होने तथा प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने 31 जुलाई तक अपनी फसल का बीमा हर हाल में करा लेने की अपील किसानों से की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago