बिल्थरारोड- संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता झुलसी, घटना के बाद ​पति फरार

बलिया- उभांव थाना क्षेत्र के असरेपुर गांव पिपरौली बड़ागांव में एक नव-विवाहिता ने रविवार की अलसुबह अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को ग्राम प्रधान व पुलिस की मदद से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे तहसीलदार ने विवाहिता का बयान लिया। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता का पिछले जून में ही उभांव थाना परिसर स्थित मंदिर में ही प्रेम विवाह कराया गया था। घटना के बाद विवाहिता का पति वहां से फरार हो गया।

बताया जाता है कि रसड़ा थाना क्षेत्र के मंदा गांव निवासी लल्लन चैहान की पुत्री शशिकला 20 वर्ष पिछले 3 दिसम्बर 2017 को अपने माता के फूफेरी बहन चिंता पुत्री श्यामसुन्दर की शादी में असरेपुर गांव आयी थी। मौसी की शादी के बाद वह वहीं रहने लगी थी।

इसी दौरान गांव के ही युवक जयप्रकाश पुत्र रामकुमार चैहान से उसकी आंखे चार हो गयी। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। जो जयप्रकाश के घर वालों को यह नागवार गुजरता था। धीरे-धीरे प्यार इतना परवान चढ़ा की गांव के लोगो द्वारा हस्तक्षेप कर पिछले जून माह में उभांव थाना प्रांगण में स्थित मां दुर्गा के मंदिर में दोनो प्रेमी जोड़ों की शादी करा दी गयी।

शादी के बाद भी जयप्रकाश के परिवार वाले इससे खुश नही थे। इस शादी का उस समय लड़के की मां ने भी बड़ा विरोध किया था। बताया जाता है कि शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा सूरत चला गया। काफी दिनो बाद वे रविवार की शाम असरेपुर स्थित अपने घर पहुंचे थे।

बताया जाता है कि इस दौरान भी किसी बात को लेकर परिजनो से उसकी कहा-सुनी हुई। जयप्रकाश की मां के अनुसार वे रविवार की रात घर के बरामदे में ही सो गये थे। सोमवार की भोर में अचानक शशिकला जलते हुए बाहर निकली। उसकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने कम्बल आदि से आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने 100 नम्बर डायल पुलिस व एम्बुलेंस को फोन कर दिया।

पुलिस व एम्बुलेंस के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान भी घटना स्थल पहुंच गये। उन्होने गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाहिता का इलाज करने वाले चिकित्सक डा. एलसी शर्मा का कहना था कि शशिकला 95 फीसदी तक झुलस चुकी थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago