ददरी मेला से पहले बलिया DM ने की अधिकारियों संग बैठक, दिए सख्त निर्देश

बलिया के मशहूर ददरी मेला का आयोजन दीपावली के एक दिन बाद होने वाली है। ददरी मेला से पहले प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में लगा है। सोमवार को बलिया की जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस बाबत उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सीडीओ, एडीएम, एसपी समेत कई आला अफसरों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग की।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मेले में किसी तरह से गौ तस्करी नहीं होनी चाहिए। गौ तस्करी वाले स्थानों को मेले से पहले चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग और पशुपालन अधिकारी को गौ तस्करी वाले स्थानों को चिन्हित करने का काम सौंपा है।

ददरी मेले में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए मेला स्थल पर अस्थाई बस अड्डा बनाने की बात कही गई है। मेले में जाने के लिए उचित सड़क की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा पानी का समुचित प्रबंध भी किया जाएगा। बिजली विभाग मेले के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने के लिए निर्देशित किया गया है। मेले में एंबुलेंस और अग्निशमन गाड़ियों की व्यवस्था भी की जाएगी। ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

ददरी मेला के लिए पुलिस अधिक्षक राज करन नय्यर ने एक सेल का गठन किया है। जिसका नोडल अधिकारी एएसपी विजय तिवारी को बनाया गया है। सेल का संचालन पुलिस लाइन से किया जाएगा। मेला स्थल पर बनने वाले थाने की कमान इंस्पेक्टर नंद कुमार तिवारी, एसआई अखिलेश यादव और लाल जी पाल को सौंपी गई है। सीओ सीटी भूषण वर्मा और सदर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा को पूरे मेले गश्त करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago