Categories: बलिया

बलिया: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, नष्ट करवा दिए 31 हजार के लड्डू?

बलिया। सोमवार को बलिया खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के मिठाई दुकानों में छापेमारी की। अभिहित अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में बलिया नगर के कई मिठाई दुकानों में छापेमारी की गई। इन सभी दुकानों से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों के नमूने इकट्ठे किए। विभाग इन मिठाइयों की जांच करेगा। विभाग दीपावली से मिठाइयों में होने वाली मिलावट को लेकर जांच कर रहा है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त और बलिया की जिलाधिकारी के आदेश खाद्य सुरक्षा विभाग दीपावली से पहले नगर के दुकानों में छापेमारी कर रहा है। आज नगर क्षेत्र आर्य समाज रोड स्थित जायसवाल जलपान गृह पर छापेमारी की। जायसवाल जलपान गृह के फ्रीजर और काउंटर पर रखी गई मिठाइयों में खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट का संदेह हुआ। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इस दुकान से खोया, पनीर और कुछ अन्य मिठाइयों से नमूना एकत्र किया। खुले तौर पर रखी गई मिठाइयों को ढ़क कर रखने और कुड़ेदान को साफ रखने का निर्देश देकर दस्ता आगे बढ़ा।

आर्य समाज रोड के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची मालगोदाम रोड। यहां मद्धेशिया मिष्ठान भंडार के दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों में छापेमारी हुई। अधिकारियों ने इन दुकानों से भी कई मिठाइयों के नमूने लिए। यहां खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खुले में रखा हुआ दूषित हो चुके चीनी के शीरे को नष्ट करवाया। अनुमान के मुताबिक चीनी का शीरा लगभग चालीस किलोग्राम के करीब था।

मद्धेशिया मिष्ठान भंडार के ही एक अन्य दुकान में फ्रीजर में गोंद की लड्डू रखी गई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग को भौतिक परीक्षण के दौरान ये लड्डू खराब मालूम हुए। जिसके बाद 31 हजार रुपए का 82 किलोग्राम लड्डू नष्ट करा दिया गया। यहां से बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

मद्धेशिया मिष्ठान के बाद बारी आई एससी कॉलेज चौराहा स्थित कामधेनु स्वीट्स में जांच की। कामधेनु में जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची तो बुरी तरह गंदगी पसरी हुई थी। पहले तो अधिकारियों ने दुकान के मालिक को तुरंत सफाई कराने का आदेश दिया। इसके बाद यहां से भी कई मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।

बता दें कि बलिया के अभिहित अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने आम लोगों से अपील की है कि “दीपावली के मौके पर किसी भी प्रकार का पैकेट बंद सामान FSSAI का मुहर और नंबर देखकर ही खरीदें।” उन्होंने बताया कि “दीपावली और छठ पूजा को देखता हुए विभाग सक्रिय है। पर्व-त्यौहारों के समय में मिलावट बढ़ जाती है। इसे देखते हुए बलिया खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद है।”

आज जिले के नगर क्षेत्र में हुई छापेमारी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव व खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार, चन्द्र प्रकाश यादव और प्रेम कुमार यादव शामिल थे।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago