बलिया में अपराधियों के हौसले बुलंद! बांसडीह में सरेआम गोली मारकर हत्या

बलिया। बांसडीह रोड के पचास वर्षीय राजेंद्र यादव की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की दोपहर बदमाशों ने गजियापुर के रहने वाले राजेंद्र यादव की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकरन नय्यर भी पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि राजेंद्र यादव ग्राम पंचायत के नलकूप चालक का काम करते थे। आज राजेंद्र यादव श्रीपुर गांव में पानी टंकी के पास धान की पिटाई करा रहे थे। इसी वक्त लगभग एक बजे तीन लोग एक ही बाइक से वहां पहुंचे। बदमाशों ने राजेंद्र यादव की छाती से बंदुक सटाकर गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली मारने के बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। राजेंद्र यादव अपनी जान गंवा चुके थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर इस वारदात की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम श्रीपुर गांव पहुंची।

पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने इस घटना की सूचना राजेंद्र यादव के घर वालों को दे दी थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्यारों की बाइक अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से शुरूआती पूछताछ की। हत्या क्यों हुई और कौन लोग इसमें शामिल हैं? इन सवालों के जवाब अभी नहीं मिल सके हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago